
जबलपुर, यशभारत। शहर के ख्यातिलब्ध न्यूरोसर्जन डा. हर्ष सक्सेना को मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ न्यूरोसाइंटिस्ट का अध्यक्ष चुना गया है। सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष बनाने की घोषणा भोपाल में की गई। दरअसल, 15 से 16 अक्टूबर को भोपाल में मप्र, छग न्यूरो कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। डा. सक्सेना समेत देश व दुनियाभर के 300 से ज्यादा न्यूरोसर्जन व न्यूरोलाजिस्ट कांफ्रेंस में शामिल हुए थे। जहां न्यूरोसर्जन्स व न्यूरोलाजिस्ट ने शोधपत्रों का वाचन किया था। दो दिवसीय कांफ्रेंस में डा. सक्सेना को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। शहर के न्यूुरोलाजिस्ट डा. तरुण नागपाल को एसोसिएशन का सचिव चुना गया। एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारियों ने कहा कि डा. सक्सेना ने न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में तमाम उपलिब्धयां हासिल की हैें। इस उपलब्धि के लिए डाक्टर सक्सेना ने जबलपुर न्यूरो सोसाइटी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।
https://youtu.be/RgBXApyOOlg