जबलपुरमध्य प्रदेश
मनोनयन : वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र कश्यप श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बने

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ ने वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र कश्यप को सागर ज़िला इकाई का कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे जिला इकाई अध्यक्ष श्री गजेंन्द्र ठाकुर के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र कश्यप की उक्त नियुक्ति मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर संभागीय अध्यक्ष दीपक सरवरिया की अनुशंसा एवं जिला इकाई अध्यक्ष गजेंन्द्र ठाकुर की सहमति से प्रदेश कार्यकारी महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने की है। उनकी इस नियुक्ति पर अनेक पत्रकार साथियों सहित राजनीतिक दलों, सामाजिक व साहित्यिक जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त करते हुए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।