जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी11 फरवरी, राहुल गांधी मार्च मेंआदिवासी न्याय सभा को संबोधित करेंगे

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

भोपाल ,यश भारत l  मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी जारी है जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस चुनावी सभाओं में अपने दिग्गजों को उतारने की तैयारी कर रही है l भाजपा और कांग्रेस, दोनो का फोकस आदिवासियों पर है। 29 में से छह लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित हैं। भाजपा जहां इन सभी सीटों पर अपना कब्जा बनाए रखने के प्रयास में है तो कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम की रोशनी में तैयारी कर रही है।

 

चुनाव अभियान का रोडमैप तय करने के लिए भोपाल में हुई बैठक में निर्धारित किया गया कि 11 फरवरी को झाबुआ के किसी आदिवासी गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली चुनावी सभा होगी।

 

इसके बाद मार्च में राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अंतर्गत रतलाम संसदीय क्षेत्र में आदिवासी न्याय सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए झाबुआ और रतलाम में से कोई एक स्थान तय होगा। पार्टी ने इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी है। दरअसल, आदिवासी मतदाताओं का साथ भाजपा और कांग्रेस, दोनों के लिए आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button