इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को CM शिवराज का तोहफा, दीपावली से पहले मिलेगी सैलरी

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। शिवराज ने घोषणा की है कि सभी कर्मचारियों को दीपावली के पूर्व वेतन दिया जाएगा। चौहान ने अपने ट्वीट में इस बात की जानकारी दी।

चौहान ने कहा, ‘दीपावली का पावन पर्व आ रहा है। हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं, इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं। सभी कर्मचारी साथियों को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।’

धनतेरस पर गृह प्रवेश कराएंगे पीएम मोदी
दूसरी ओर दीवाली से दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धनतेरस के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश के 4 लाख 51 हजार गरीब परिवारों को वर्चुअल माध्यम से गृह-प्रवेश करायेंगे। शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में बीटीआई मैदान सतना में ‘गृह-प्रवेशम’ का राज्य स्तरीय समारोह 22 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे से होगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में मध्यप्रदेश में अब तक 48 लाख आवास स्वीकृत और 29 लाख आवास पूर्ण हो गये हैं। इन आवासों पर 35 हजार करोड़ से अधिक व्यय हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button