जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
मध्यप्रदेश सरकार सदैव लोकतंत्र की मजबूती एवं लोककल्याण के लिए समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

नरसिंहपुर यशभारत। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन में आये लोकतंत्र सेनानियों को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कहा कि भारत में लोकतंत्र की पुनस्र्थापना के लिए आपने जो संघर्ष किया है, उसके लिए समस्त देशवासी आपके कृतज्ञ हैं तथा मैं आप सबको यह विश्वास दिलाता हूं कि मध्यप्रदेश सरकार सदैव लोकतंत्र की मजबूती एवं लोककल्याण के लिए समर्पित है। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी, तपन भौमिक, सूर्यकांत केलकर एवं सुरेश देशपाण्डे सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।