
मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 1320 केस आए हैं। कोरोना को बढ़ते संक्रमण की वजह से पाबंदियां बढ़ाई जा रही हैं। अब बिना मास्क पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। भोपाल में भोजपाल मेला रद्द कर दिया गया है। इंदौर में शुक्रवार को तीन फ्लाइट निरस्त कर दी गईं। फ्लाइट निरस्त करने की वजह पैसेंजर्स का न मिलना बताया गया है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। बिना मास्क वालों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। इसके आदेश जारी किए जा रहे हैं। भोपाल में कोरोना के केस बढ़ते ही भोजपाल मेले को बंद करने का आदेश दे दिया गया है।
इंदौर में बाद अब भोपाल में भी कोरोना का विस्फोट हो रहा है। 24 घंटे में 246 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 5936 टेस्ट किए गए थे। हमीदिया अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित की मौत हुई है। संक्रमित की उम्र 75 साल की थी और 27 दिसंबर से भर्ती था।