मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे सिवनी : शुक्रवारी में चुनावी सभा को किया संबोधित,कांग्रेस पर साधा निशाना

सिवनी यश भारत-मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सिवनी जिले के सुकतरा स्थित हवाई पट्टी में लगभग 1:45 बजे पहुंचे। जहां भाजपा के नेताओ से मिलने के बाद सड़क मार्ग से शुक्रवारी में चुनावी सभा को संबोधित करने के पहुंचे।
जहां उन्होंने बालाघाट लोकसभा प्रत्याशी भारती पारधी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस के जमाने मे देश का मान नही था सम्मान नही था। भारत जाना जाता था घोटालों के देश के रूप में। कांग्रेस के लोग पार्टी छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं। कमलनाथ को लेकर कहा की मेने सुना था बाजू वाले भी भाजपा में आ रहे थे कैसे रुक गए। यह भी कहा कि अभी नवरात्रि चल रही है। मातारानी से प्रार्थना है की मुझे विद्या नही चाहिए, मुझे बल नही चाहिए, मुझे पैसा नही चाहिए। मुझे स्वर्ग नही चाहिए और मुझे मुक्ति भी नही चाहिए। मुझे तो तू मां मरने के बाद इसी जनता के बीच पैदा करना। ताकि बार बार इनकी।सेवा कर सकूं। जब तक करोड़ो आत्माएं बंधन में है हम मुक्त होकर क्या करेंगे। और जिस भी पद पर रहे वहां रखकर जनता की सेवा करेंगे। लेकिन सेवा का काम होगा केवल भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से। में तो शिव का भक्त हूँ। यहां राम दरवार ऐसा है की दर्शन करने जाऊंगा भी। आज समाज के हर वर्ग के कल्याण के काम मोदी जी के नेतृत्व में हुए हैं। बरघाट विधायक कमल मर्सकोले के लिए कहा की खिलते रहो कमल। और नरेंद्र मोदी के द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में जनता को अवगत कराया। साथ ही सभा स्थल पसर मौजूद लोगों से कमल का बटन दबाने की अपील की।
इस दौरान बालाघाट प्रत्याशी भारती पारधी, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन केवलारी के पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह , बरघाट बिधायक कमल मर्सकोले पूर्व सांसद नीता पटेरिया भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुवे,किसान मोर्चा के महामंत्री शिव सनोडिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिर्वेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन, नरेंद्र ठाकुर,मुनिया टांग, रानी बघेल,बिंदु बघेल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कुरई देवेंद्र राहंगडाले,जनपद उपाध्यक्ष कुरई हरदीपसिंह भाटिया,मंडल अध्यक्ष मानसिंह सनोडिया,भाजपा नेता दिलीप राय,भाजपा नेता परसराम चौहान,सहकार भारती के जिलाध्यक्ष घनश्याम सराठे, नरेश चौरसिया, मस्तराम पटेल,सहित बड़ी संख्या में भजपा के लोग मौजूद रहे।