इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश:नई शराब दुकानें नहीं खुलेंगी; घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को 4 लाख तक आर्थिक सहायता देगी सरकार

जबलपुर, यशभारत। मध्यप्रदेश में शराब की नई दुकानें नहीं खुलेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। आबकारी विभाग ने उप दुकानें खोलने का प्रस्ताव दिया था, जिसे मुख्यमंत्री ने खारिज कर दिया। इसके साथ ही प्रदेश में अंगूर के अलावा जामुन से शराब बनाने की अनुमति दी जाएगी।

कैबिनेट ने एक अन्य फैसले में प्रदेश में घरेलू हिंसा की पीड़ित बालिका या महिला को सरकार ने आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। इसके लिए नई सहायता योजना लागू की जाएगी। इसके तहत पीड़िता को शरीर के किसी भी अंग की क्षति 40% से कम होने पर 2 लाख और इससे अधिक होने पर 4 लाख रुपए तक सहायता दी जाएगी। चिकित्सा विशेषज्ञ के रिक्त पदों को भरने के लिए 25% पद अब सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। शेष पदों पर क्रमोन्नति का लाभ दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel