मठ मंदिर से निकली भोलेनाथ की बारात,देर हुआ विवाह : रातभर खुले रहे मंदिर के द्वार,जिलेभर से जुटे हजारो श्रद्धालु

सिवनी यश भारत:-जिला मुख्यालय सहित आठों विकास खण्ड में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शिवालयों में रातभर शिव भक्तों की भीड़ लगे रही। और धार्मिक कार्यक्रम किये गए। जिले में कई स्थानों पर मेले भी भरे। वहीं जिला मुख्यालय में रात के समय ऐतिहासिक मठ मंदिर से भगवान भोलेनाथ की बारात गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। जो शहर कब अहम चौक चौराहों से होते हुए गुजरी। जहां डीजे की धुन के बीच सैकड़ों युवक-युवतियां नृत्य करते झूमते चल रहे थे।
भगवान भोले की बारात का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मठ मंदिर से निकली बारात दुर्गा चौक, गिरजाकुंड, नेहरू रोड, नगर पालिका चौक, शंकर मढ़िया, महावीर मढ़िया, छिंदवाड़ा चौक, गणेश मंदिर होते हुए देर रात वापस मठ मंदिर पहुंची जहां भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का प्रतीकात्मक विवाह विधि विधान से कराया गया। रात्रि भर अलग अलग स्थानों आये शिव भक्तों ने भोलेनाथ का पूजन किया। और कई मंदिरों व घरों में भजन कीर्तन व रत जगा रहा। धनोरा में शिवभक्तों ने मंदिर में जागरण किया जहां धार्मिक गीत गायिका ने शमा बंधा। आयोजन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।