मझौली को मिली एंबुलेंस अब नहीं होगी परेशानी: विधायक अजय विश्नोई
एंबुलेंस में सारी व्यवस्थाएं है

यशभारत, संवाददाता जबलपुर। मझौली में रहने वाले लोगों को अब एंबुलेंस के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि पाटन विधायक सहित 21 लोगों के सहयोग से मझौली को एक एंबुलेंस प्रदान की गई है। इससे पहले मझौली में एंबुलेंस सुविधा नहीं थी जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एंबुलेंस प्रदान करते हुए पाटन विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कार्य जारी है। हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं कि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यहां-वहां भटकना न पड़े। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर मझौली को एंबुलेंस दी गई है। इस एंबुलेंस में सभी सुविधाएं है। एक साथ दो मरीजों को लेटाया जा सकता है, आॅक्सीजन से लेकर 4 डॉक्टर और नर्स इसके अंदर खड़े होकर मरीज का इलाज कर सकते हैं। इस मौके पर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कहा कि विधायक की सराहनीय पहल से मझौली वासियों को स्वास्थ्य सेवाओं के लाभ लेने में परेशानी नहीं होगी। विधायक के इस काम के लिए जिला प्रशासन ने साधुवाद दिया है।
ये करेंगे संचालन
इस एंबुलेंस का संचालन मझौली क्षेत्र के भाजपा नेता मुकेश साहू, मुकेश सेन, सुनील जैन,श्रीकांत साहू, दिनेशकांत चौबे, देवेंद्र पटेल,लाला सोनी, महेंद्र सिंह,गिरीश पालीवाल, राजेंद्र चौरसिया, शरद जैन, मनोरंजन राय, रत्नेश भट्ट, गुडडू जैन,राजू चक्रवती, मूलचंद राय, अरूण जती, दिनेश चौरसिया और सिद्धार्थ उपाध्याय के द्वारा किया जाएगा। इन कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक माह 5-5 हजार रूपए प्रति वर्ष रोगी कल्याण समिति को जमा किए जाएंगे।