सागर lजिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मजदूरों से भरा एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार करीब 20 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी मजदूर सोयाबीन की कटाई करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को गढ़ाकोटा अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सोयाबीन की कटाई कर लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, ये सभी मजदूर दिनभर सोयाबीन की फसल काटने के बाद एक लोडिंग वाहन में सवार होकर वापस जा रहे थे। तभी गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम लुहागर के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। घायलों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैंl
Back to top button