
मंदसौर जिले के भानपुरा थाने पर पदस्थ थानेदार एसआई अशोक शुक्ला ने फांसी लगा ली। शुक्रवार रात 7 बजे उनका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। वह भानपुरा से पूर्व बोलिया चौकी पर पदस्थ थे। 15 दिन ही उन्होंने भानपुरा थाने पर पदस्थ किया गया था। भानपुरा में किराए से रह रहे थे। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी व एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।