जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

मंडला पहुंची क्रिकेटर शुचि का शानदार स्वागत : खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं

मंडला l पिछले लगभग तीन महीने से मध्यप्रदेश के लिए विभिन्न टूर्नामेंट खेल रही शुचि उपाध्याय का वापिस अपने घर मंडला पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

 

19 दिसंबर को सुबह तड़के मंडला पहुंचने पर श्री सिंह वाहिनी सेवा मंडल, महिला मंडल , डी सी ए सहित महिष्मति ग्राउंड समिति के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ से स्वागत कर श्री सिंह वाहिनी मंदिर रामलीला मैदान में प्रसाद वितरण किया गया। सेवा मंडल अध्यक्ष अरविंद शुक्ला,सचिव सुधीर तिवारी, उपेंद्र बाजपेई सहित ,महिष्मति ग्राउंड समिति से बसंत चौधरी सहित मित्र, सिंह वाहिनी महिला मंडल से श्रीमती अर्चना तिवारी, नीलिमा बाजपेई,प्रिया तिवारी, अर्पिता बाजपेई,आशिमा तिवारी सहित सभी सदस्यों ने स्वागत में विजय माला पहना कर शुभकामनाएं दीं। वहीं शुचि उपाध्याय के अब तक प्रदर्शन पर जे डी सी ए के अध्यक्ष निशीथ पटेल, सचिव धर्मेश पटेल अनिल शर्मा,विक्रम जिनसारी,ब्रजेश पटेल,सुकेश झा,त्रिलोक जी नायडू एवम् डी सी ए मंडला के अजय मिश्र, विजय बर्मन, इम्तियाज अली,संजय बडगियां ,ललित जोशी, वेदप्रकाश कुलस्ते,ज्ञानेंद्र झा, शिवांसु तिवारी, बसंत ठाकुर, निशांत झा, भीष्म द्विवेदी, समसुदीन, उत्कर्ष पटेल आदि खेल प्रेमियों शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel