मंडला का चोर जबलपुर से गिरफ्तार: आरोपी से 5 मोबाईल व 1 पंप जप्त
मंडला, यश भारतl
थाना बम्हनी बंजर में दो अलग अलग स्थानों व घटनाओं की रिपोर्ट प्राप्त की गयी। प्रथम घटना में ग्राम चिरईडोगरी थाना बम्हनी जिला मण्डला में किराये से रहकर कंबल बेचने का काम करने वाले व्यक्ति द्वारा की गयी जिसमें उसकी एवं उसके अन्य साथी के मोबाईल को रात्री में चार्ज में लगे मोबाईल 05 नग विभिन्न विवो, वन प्लस, टेक्नो, ओपो, रेडमी अलग-अलग मोबाईल कंपनी के मोबाईल जिसकी कीमत करीबन 80.000/- हजार रूपये के अज्ञात चोर द्वारा रात्री में घर पर प्रवेश कर चोरी कर ले गया। दुसरी घटना में रिपोर्टकर्ता शिव नारायण निवासी जहरमऊ के द्वारा कृषि भूमि ग्राम जहरमऊ नाला के पास फालकन कंपनी काले कलर की दो एच. पी. की सिचाई कार्य हेतु खेत में लगवाये गये पंप को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पाईप काट कर चोरी कर ले गया है।
उक्त दोनों रिपोर्ट पर से थाना बम्हनी बंजर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध विरुध्द अपराध धारा 457,380 एंव धारा 379 भा. द. वि. के तहत पृथक पृथक अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नैनपुर के निर्देशन पर थाना प्रभारी बम्हनी बंजर के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर अज्ञात चोर एंव चोरी गये मोबाईल एवं सिचाई पंप की तलास पता साजी हेतु त्वरित कार्यवाही कि गयी। टीम द्वारा चोरी की घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। इसी दौरान सायबर सेल से प्राप्त तकनिकी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम को जबलपुर रवाना किया गया।
प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम द्वारा आरोपी दुर्गेश पिता गुलाब डेहरिया उम्र 18 साल साकिन चरगांव छिछारी चौकी टाटरी थाना खटिया जिला मण्डला को चोरी गये मोबाईल के सहित गवारी घाट जिला जबलपुर में पकड़कर आरोपी से उक्त मोबाईल 05 नग जप्त किया गया। टीम द्वारा आरोपी से चोरी की अन्य घटना के विषय मे सुक्ष्मता से पुछताछ करने पर सिचाई की 02 एच.पी. की मोटर चोरी कर घर में छिपाकर रखना बताया उक्त सिंचाई पंप को भी आरोपी से जप्त किया गया है।
आरोपी द्वारा दोनो चोरी की घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय मण्डला प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरी. वर्षा पटैल थाना प्रभारी बम्हनी, उप निरी. बलदाऊ पटैल, सउनि भीमराव कनौजे, प्र.आर. विवेक दुबे, प्र.आर. सचिन, प्र.आर. इंदर सिंह, आर.क्र. धीरेन्द्र तेकाम, आर.क्र. कुनाल, आर. क्रं. भागवल, आर. सूर्यचंद, सुरेश भटेरे सायबर सेल मंडला की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।