कटनीमध्य प्रदेश

भोपाल से कटनी पहुंचे डायल-112 वाहनों का संचालन नहीं, जिले को मिले हैं आधुनिक संसाधनों से लैस 22 वाहन जल्द थानों को होंगे आवंटित




कटनी, यशभारत। जिले को आधुनिक संसाधनों से लैस 22 वाहन मिले हैं। जानकारी के अनुसार 17 को अगस्त भोपाल से कटनी पहुंचे इन वाहनों को झिंझरी स्थित पुलिस लाइन में खड़ा करवाया गया है। लेकिन अभी इनका संचालन शुरू नही किया जा सका है। पुलिस सूत्रों का कहना है अभी विभाग पीएचक्यू के निर्देशो का इंतजार कर रहा हैं। गौरतलब है कि डायल 100 सेवा को बंद कर नई डायल-112 सेवा शुरू की गई है। अपराध, दुर्घटना या किसी भी आपदा की स्थिति में मदद के लिए अब इसी नंबर पर कॉल कर मदद ली जाएगी। बताया गया है कि 100 एफआरवी फस्र्ट रिस्पांस व्हीकल वाहनों से नए 112 वाहनों के रिस्पांस टाइम में सुधार किया गया है। वाहन जिले में संचालित डायल.100 की बात की जाए तो जिले के थाना क्षेत्र में 20 वाहन संचालित होते थे, लेकिन नई व्यवस्था के तहत डायल 112 में वाहनों की संख्या को बढ़ाते हुए 22 कर दिया गया है। दो थाना क्षेत्रों में वाहनों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। इन नए आधुनिक वाहनों में वायरलेस सिस्टम, वीकल लाइट, मोबाइल डेटा टर्मिनल, डैश बोर्ड कैमरा, बॉडी वॉर्न कैमरा, टूल किट तथा फोल्डेबल स्ट्रेचर भी उपलब्ध होगा। हालांकि अभी तक थानों को इन नये वाहनों का आवंटन नहीं किया गया है।
तत्काल रिस्पांस टाइम 20 से घटकर 10 मिनट होगा
डायल.100 को बदलकर 112 करने के साथ ही कई बदलाव किए गए हैं, पहले के वाहनों का रिस्पांस टाइम जहां पर पर शहरी क्षेत्र में 20 मिनट था। उसे घटाते हुए 10 मिनट कर दिया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में वाहन के पहुंचने का रिस्पांस टाइम को भी घटाया गया है। वाहनों में पुलिस कर्मी पहले की तरह शिफ्ट में कार्य करेंगेए नए वाहन में भी दो पुलिस कर्मी तथा एक पायलट होगा।
इनका कहना है
जिले को 22 नए डायल.112 वाहन मिले है। है। इनके संचालन के लिए पीएचक्यू के निर्देशों का इंतजार है जल्द इनको थानों को आवंटित कर इनका संचालन शुरू किया जाएगा। नए वाहनों में कैमरा तथा पुलिस भी बॉडी वार्न कैमरा से लैस होंगे। पूर्व में 20 वाहन से वाहन बढ़ाकर 22 दिए गए हैं।
-डॉ संतोष डेहरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button