जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
भोपाल में 121 करोड रुपए की लागत से मध्यप्रदेश के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज का होगा निर्माण : अब भोपाल के बैरागढ़ से न जाकर गांधीनगर से गुजरेगी बसें

भोपाल lबैरागढ़ में डबल डेकर ब्रिज के निर्माण के चलते अब इंदौर, उज्जैन-सीहोर की बसें अब भोपाल के बैरागढ़ से न जाकर गांधीनगर से गुजरेगी।
भोपाल में मध्यप्रदेश का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज बन रहा है। इसकी लागत 221 करोड़ रुपए आएगी। बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) में बनने वाले ओवरब्रिज की लंबाई 3 किलोमीटर और चौड़ाई 60 फीट रहेगी। इसके बनने के बाद नीचे गाड़ियां तो ऊपर मेट्रो दौड़ेगी।
वहीं, इंदौर-भोपाल आना-जाना आसान होगा। बैरागढ़ में जाम में गाड़ियां नहीं फंसेंगी। हालांकि, निर्माण के दौरान जाम की स्थिति बन रही है और हर रोज हजारों लोग जाम में फंसते हैं। इसलिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने यात्री बसों को बाहर से गुजारे जाने का आदेश दिया है।