जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भोपाल में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का मंच टूटा : 10 से अधिक घायल, पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर चलाई वाटर कैनन

भोपाल l विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भोपाल में किसान कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने इकट्ठा हुई। रंगमहल चौराहे पर प्रदर्शन के बीच कांग्रेस का मंच टूट गया।

 

किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान समेत 10 से ज्यादा कांग्रेसी घायल हुए हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रवक्ता रोशनी यादव सिद्धांता अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में हैं। पूर्व विधायक रवि जोशी और शैलेंद्र पटेल स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में हैं।

 

घटना की थोड़ी देर बाद ही किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता आगे बढ़े। पुलिस ने वाटर कैनन से सभी को रोक लिया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, सरकार किसानों की बात सुनना नहीं चाहती। कांग्रेस किसानों के हक के लिए आवाज उठाती है तो वाटर कैनन छोड़ा जाता है, लाठीचार्ज किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App