मध्य प्रदेशराज्य
भीषण सड़क हादसा : ट्रक ने मारी ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर, एक की मौत, तीन घायल… क्षेत्र में हड़कंप

दमोहl जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमन तिराहा पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में सवार चार व्यक्तियों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बटियागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नीमन तिराहा क्षेत्र में ओवरस्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे दुर्घटनाएं आम हो गई हैं।







