SPMCHP231-2 Image
जबलपुरमध्य प्रदेश

भीषण अग्निकांड: घर जलकर खाक हो गया…. पढ़े पूरी खबर

मंडला, यश भारत।

जिले में अब लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। आगजनी की घटनाएं ज्यादतर गर्मी के सीजन में होती है, वहीं अज्ञात कारणों से आगजनी की घटनाए कभी भी घटित हो जाती है। एक होटल में आगजनी की घटना हुई थी, जिसमें होटल भी जलकर खाक हो गई थी। वहीं मंडला जिले के ग्राम हराभाट के झंगा टोला में एक कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे पूरा घर जल कर खाक हो गया।

 

जानकारी अनुसार महाराजपुर थाना अंतर्गत हिरदेनगर चौकी के ग्राम हराभाट के पोषक ग्राम झंगा टोला एक घर में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। घर में लगी आग इतनी भयाभय थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल था, आग अपना विकराल रूप दिखा रही थी। इस आगजनी में फागू लाल के घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया था।

 

आग लगने की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। लेकिन जब तक काफी देर हो चुकी। आग अपने पूरे विकराल रूप में थी। घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। फायर बिग्रेड ने आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी की जानकारी महाराजपुर पुलिस और हिरदेनगर चौकी पुलिस को दे दी गई है। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
SPMCHP231-2 Image