जबलपुरमध्य प्रदेश

भाजपा शासित  निगम सड़कों के निर्माण के नाम पर शहर की जनता को प्रताड़ित करना बंद करें : कांग्रेस ने जताया रोष 

 

 

सागर, यश भारत l भाजपा शासित नगर निगम सड़कों के निर्माण के नाम पर शहर की जनता को प्रताड़ित करना बंद करें। शहर को सिविल लाइन- गोपालगंज क्षेत्र से जोड़ने वाली सड़कों समेत अन्य भागों में धीमी गति से बन रही सड़कों का निर्माण तेजी से कर उन्हें जल्द पूरा करें।

 

यह बात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे ने धीमी गति से बन रही सड़कों से आम जनता को आ रही परेशानियों पर कही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो स्थानीय विधायक शैलेंद्र जैन सड़कों की धीमी गति पर आए दिन मीडिया में गुस्सा दिखा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा शासित नगर निगम सड़क निर्माण में धीमी गति को अपनाकर विधायक को सीधे तौर पर अपना मुंह चिढ़ा रहे हैं।

 

लेकिन विधायक और नगर निगम की नूरा- कुश्ती से शहर की जनता लंबे समय से काफी परेशान हो रही है। पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे तथा जिला शहर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि शहर की गरीब मजदूर बस्तियों के साथ-साथ गौ घाट से तीन मडिया तथा गर्ल्स कॉलेज के पास से रामाश्रम चौराहा की लिंक रोड पर निर्माण कार्यों की धीमी गति के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और जनता लगातार परेशान हो रही है।

 

इसी चौराहे पर बनी रोटरी के जरूरत से ज्यादा बड़े आकार से परेशान वाहन चालक भाजपा शासित नगर निगम की बौद्धिक क्षमताओं पर सवालिया निशान खड़े कर रहे है। कांग्रेस नेता त्रिलोकी कटारे तथा रेखा चौधरी के साथ ही नगर निगम के पार्षदों बाबूसिंह यादव, ताहिर खान, शिवशंकर गुड्डू यादव, नीलोफर चमन अंसारी, रिचा सिंह गौड़, अशोक साहू (चकिया), सुरेखा राय, रोशनी खान, शशि जाटव आदि ने भी भाजपा शासित नगर निगम की लचर कार्य प्रणाली पर रोष जाहिर करते हुए निर्माणाधीन सभी सड़कों का काम एक सप्ताह में पूरा करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel