जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

JABLPUR NEWS भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हुआ आगमनः स्वागत में फूलों से सजी सड़कें, जगह-जगह हुआ स्वागत, हाथ हिलाकर किया अभिवादन देखे वीडियो

जबलपुर, यशभारत। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा का दो दिवसीय जबलपुर दौर के पहले दिन उनके आगमन पर शहर की सड़कों को फूलों से सजा दिया गया। श्री नडडा के आगमन होते ही गलियों में फूल बिछ गए। जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओें ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।डुमना एयरपोर्ट पर आगमन के साथ ही उनकी भव्य अगवानी हुई। शाम से रोड-शो प्रारंभ हुआ , जो बीजेपी के संभागीय कार्यालय रानीताल में समाप्त हुआ। रोड-शो के दौरान 29 स्थानों पर स्वागत मंच लगाए गए थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष  का स्वागत डुमना विमानतल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साँसद  राकेश सिंह, प्रदेश महामंत्री शरतेन्दु तिवारी, श्रीमती कविता पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष श्जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तीवारी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अधिक कैलाश जाटव, विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदु, श्रीमती नन्दनी मरावी, जिला प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, अरुण द्विवेदी, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व महापौर श्री प्रभात साहू, श्री सदानंद गोडबोले, श्रीमती स्वाति गोडबोले, डॉ जितेंद्र जामदार, एसके मुद्दीन, डॉ विनोद मिश्रा, अरविंद पाठक, राममूर्ति मिश्रा के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों पर एक नजर

  • रात 9.15 बजे सांसद राकेश सिंह के निवास पर पहुंचेंगे।
  • रात 10.15 बजे जयश्री बनर्जी के निवास पचपेड़ी पहुंचेंगे।

2 जून जबलपुर

  • सुबह 9.30 बजे पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा के निवास पहुंचेंगे।
  • सुबह 10 बजे कैंट विधानसभा के शहीद भगत सिंह मंडल के बूथ क्रमांक 106 में आयोजित बूथ बैठक में भाग लेंगे।
  • सुबह 11 बजे अजा मोर्चा के कार्यकर्ता आशीष अहिरवार के महर्षि अरविन्द वार्ड घमापुरा चौक स्थित निवास पहुंचेंगे।
  • सुबह 11.40 बजे पश्चिम विधानसभा के रानी दुर्गावती मंडल स्थित रायल स्कूल संजीवनी नगर गढ़ा में मंडल बैठक को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर 12.40 बजे संभागीय पार्टी कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेंगे।
  • दोपहर 2.30 बजे संभागीय कार्यालय में आर्थिक टोली एवं सोशल मीडिया समूह की बैठक में शामिल होंगे।
  • शाम 4 बजे वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • यहां से शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के निवास पर जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel