
जबलपुर, यशभारत। नगर निगम और पंचायत चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित शुरू कर दिया है। इसी के तहत जबलपुर सहित 21 जिला महिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। जबलपुर की अलका गर्ग को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया है।
महिला मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों में निलिमा शिन्दे ग्वालियर नगर, सरोज तोमर श्योपुर, संध्या भार्गव सागर, उर्मिला साहू छतरपुर, शशि सिंह परमार पन्ना, संतोष सिंह सिसौदिया रीवा, पूनम सोनी सीधी, सीमा जायसवाल सिंगरौली, रश्मि खरे अनूपपुर, सीमा जैन सोगानी कटनी, नम्रता शर्मा भोपाल ग्रामीण, अलका गर्ग जबलपुर ग्रामीण, नरबदिया मरकाम डिंडोरी, मुक्ता जोशी मंडला, हेमा वाधवानी बालाघाट, उर्मिला उइके सिवनी, निशा सोनी नरसिंहपुर, गायत्री तोमर आलीराजपुर, ऊषा सोनी उज्जैन ग्रामीण, पूनम पटवा रतलाम और निर्मला गुप्ता मंदसौर के नाम शामिल हैं।
