भाजपा जबलपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने गुरुवार को पार्टी की नई कार्यकारिणी घोषित की। जारी सूची के अनुसार संगठन में 21 पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।घोषित पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष के रूप में राजेश राय, अश्विनी पटेल, अर्जुन सराठे, अभिषेक सिंह (हरि), पुष्पराज बघेल, अलका गर्ग और अंकुर जैन शामिल हैं।जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी राजेश पटेल और फॉरेस्ट लोही को दी गई है।जिला मंत्री बनाए गए हैं— छाया जैन, अर्चना साहू, मनोज यादव, ज्योति ठाकुर, नरेन्द्र पटेल, राकेश पटेल, ओम नारायण दुबे और शैलेंद्र सिंह ठाकुर।जिला कोषाध्यक्ष के रूप में नीता जैन, सह कोषाध्यक्ष नीलमणि बाजपेयी (नीलू),जबकि जिला कार्यालय मंत्री ओम दुबे और सह कार्यालय मंत्री अतुल त्रिपाठी नियुक्त किए गए हैं।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने कहा कि नई टीम पार्टी की मजबूती और संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी।







