भगवान मतंगेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजन अर्चन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खजुराहो पहुंचे

सागर/ छतरपुर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त पर भगवान मतंगेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजन अर्चन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज वायुयान द्वारा खजुराहो विमानतल पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ खजुराहो के सांसद श्री वी.डी. शर्मा भी यहां पहुंचे हैं। वे विमानतल से सीधे ही कार द्वारा शुभ मुहूर्त पर भगवान मतंगेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजन अर्चन के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, नगरपालिका अध्यक्ष छतरपुर श्रीमती ज्योति चौरसिया, चंद्रभान सिंह गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। प्रशासनिक अधिकारियों में सागर संभाग के कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, आई. जी .श्री प्रमोद वर्मा, कलेक्टर संदीप जी.आर., एसपी श्री अमित सांघी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।