देश

ब्रेकिंग : बिलहरी में देर रात बड़ा हादसा, ऑटो से टकराकर तलाब में समाई कार, दो युवकों की दर्दनाक मौत, अन्य दो ने किसी तरह बचाई जान

कटनी, यश भारत। बिलहरी में कल रात एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार खड़े ऑटो से टकराकर लक्ष्मण सागर तालाब में जा समाई। इस घटना में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक प्रशांत नायक पिता प्रकाश नायक उम्र 28 साल निवासी ग्राम बिलहरी, विकास तिवारी पिता विनोद तिवारी उम्र 26 साल निवासी बिलहरी, अभिषेक चौरसिया पिता नारायण चौरसिया निवासी बिलहरी उम्र 26 साल एवं अमन ताम्रकार पिता मुकेश ताम्रकार 26 साल निवासी बिलहरी कल रात करीब साढ़े 11 बजे कार से कटनी से बिलहरी वापस आ रहे थे। इसी दौरान बिलहरी पहुंचने पर खड़े ऑटो से कार टकरा गई और अनियंत्रित होकर लक्ष्मण सागर तालाब में समा गई। इस घटना में .प्रशांत नायक पिता प्रकाश नायक और विकास तिवारी पिता विनोद तिवारी उम्र 26 साल निवासी बिलहरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि .अभिषेक चौरसिया पिता नारायण चौरसिया एवं अमन ताम्रकार पिता मुकेश ताम्रकार 26 साल निवासी बिलहरी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पांडे स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और कार को तालाब से बाहर निकलवाया लेकिन अंदर बैठे दोनों लोगो की मौत हो चुकी थी। इस घटना से बिलहरी में शोक व्याप्त हो गया है।IMG 20251109 WA0226

IMG 20251109 WA0227

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button