देश

ब्रेकिंग : दीवाली से पहले सराफा बाजार चोरों की दीवाली, ढाई लाख की चांदी पर हाथ साफ, सीसीटीव्ही कैमरे भी तोड़े

कटनी, यशभारत। शहर से लेकर गांव तक चोरी की वारदातों का ग्राफ बढ़ रहा है। एक के बाद एक चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत व्याप्त हो रही है। बरही में सूने मकान में करीब 20 लाख की चोरी के बाद अब चोरों ने सराफा बाजार स्थित राधे ज्वेलर्स को निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने बीती रात दुकान का ताला तोडक़र करीब ढाई लाख के रूपए जेवरात पार कर दिए। दूसरे दिन आज शनिवार की सुबह दुकान संचालक राधेश्याम सोनी जब दुकान पहुंचे, तब उन्हें वारदात का पता चला। उन्होंने तत्काल पुलिस को खबर की। दीवाली के पहले सराफा बाजार में चोरी की वारदात से व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया है। व्यापारी धनतेरस और दीवाली की तैयारियों में जुटे हुए हैं, ऐसे में चोरी की वारदातों से व्यापारियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक कोतवाली अंतर्गत सराफा बाजार स्थित राधे ज्वेलर्स के संचालक राधेश्याम सोनी रोजाना की तरह शुक्रवार की रात दुकान में ताला लगाकर घर चले गए थे। इसी दौरान शुक्रवार-शनिवार की रात अज्ञात चारों ने इस वारदात को अंजाम दया। बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देने के पहले चोरों ने आजू-बाजू स्थित दुकानों के सीसीटीव्ही कैमरे तोड़े और इसके बाद बड़ी इत्मीनान के साथ वारदात को अंजाम दिया। दुकान संचालक ने बताया कि चोरों ने दुकान के अंदर से करीब डेढ़ किलो चांदी सहिीत अन्य जेवरातों पर हाथ साफ किया। तिजोरी भी तोडऩे की कोशिश की लेकिन वे इसमे सफल नहीं हो सके। आज सुबह खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इनका कहना है ….
सराफा दुकान में चोरी की खबर मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच की जा रही है। सीसीटीव्ही फुटेज भी चैक किए जा रहेहैं।

-राखी पांडे, टीआई कोतवाली

IMG 20251011 WA0670

IMG 20251011 WA0671

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button