बेलबाग में भतीजे ने चाची को घसीट कर पीटा : भतीजे ने कहा-पापा के यहां से घर लेकर आईं थी क्या

जबलपुर, यशभारत। बेलबाग में शुक्रवार की देर रात उस वक्त हड़कं प मच गया जब घरेलु विवाद पर भतीजे ने चाची को बुरी तरह से पीट दिया। जिस में चाची को हाथ पैर में चोट आई है। दोनों के बीच विवाद घर और संपत्ति को लेकर हुआ था। भतीजे का कहना था कि यह घर उसके पूर्वजों ने बनवाया है इसलिए इसमें हक सारे परिवार का है, ना की चाची अकेले का। यह मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने पीडि़त पक्ष की शिकायत पर मामला कायम कर, आरोपी भतीजे की तलाश शुरु कर दी है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि रोहन जाट 22 साल का उसकी चाची से पारिवारिक संपत्ति और अन्य समस्याओं को लेकर तीखा विवाद हो गया। परिवारजनों ने दोनों को शांत करने का लाख प्रयास किए। लेकिन मामला हाथापाई तक जा पहुंचा और भतीजे ने चाची से जमकर मारपीट कर दी। जिससे पीडि़ता बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर,जांच में लिया है।