जबलपुरमध्य प्रदेश
बेलबाग में चाचा ने लगा ली फांसी, भतीजी ने किया विक्टोरिया में भर्ती : मौत

जबलपुर, यशभारत। बेलबाग के बाई का बगीचा में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। भतीजी ने जब अपने चाचा को फंदे पर झूलता हुआ देखा तो चीख पड़ी, जिसके बाद तत्काल विक्टोरिया में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर अधेड़ को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि अनिल जैकप 56 वर्ष निवासी बाई का बगीचा रामलीला मैदान बेलबाग द्वारा फ ांसी लगा लेने से भतीजी द्वारा अनिल जैकप को देर रात लगभग 2 बजे विक्टोरिया अस्पताल लाया गया था, अनिल जैकप को डॉक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।