बुलेट के लिए हैवान बना पति : दूसरी महिला से अफेयर, मारपीट से बचने पत्नि ने स्वयं के ऊपर डाला मिट्टी तेल, एफआईआर

जबलपुर, यशभारत। रांझी में दहेज प्रताडऩा का एक मामला सामने आया है। जिसमें शादी के बाद पति और ससुराल पक्ष दहेज में बुलेट के लिए लगातार पीडि़ता को प्रताडि़त कर मारपीट करने लगे। जिसके बाद पत्नि ने स्वयं के ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। लेकिन वह बच गयी। वहीं, प्रताडि़त महिला ने बताया कि उसके पति से अन्य महिला के साथ भी संबंध है, जिसके बाद वह उसे रखना नहीं चाहता। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय महिला निवासी मस्ताना चौकी रांझी ने लिखित शिकायत की कि उसकी शादी 2020 को कपिल चोरसिया निवासी रांझी के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से पति कपिल का एक महिला से संबंध है । इसी कारण से पति उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता और दहेज में बुलेट की मांग करता है। उसने कहा कि मायके वालों की हैसियत नहीं है, वह बुलोट नहीं दे सकते। तो पति जेठ, सास, ससुर, ननद भी दहेज के लिए प्रताडि़त करते रहे। उसके माता पिता ने ससुराल वालों को समझाया था लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माने । रात एक बजे पति उससे दहेज में बुलट गाड़ी की मांग करते हुये उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया । जिसके बाद पति से परेशान होकर उसने मिट्टी का तेल डाल लिया था। लेकिन वह बच गयी।