जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
बीडी शर्मा का कांग्रेस पर तंज घर घर चलो अभियान के नाम पर घर बैठी कांग्रेस

जबलपुर यश भारत। बुधवार को अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने संभागीय कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्टी के घर-घर चलो अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि अब कांग्रेस पार्टी के नेता घर घर नहीं जा रहे हैं। जबकि वे अपने घर पर बैठ गए हैं । वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ पर कहा कि जो नेता अपनी गाड़ी से उतर कर कार्यकर्ताओं से नहीं मिलता वह क्या आम लोगों के घर घर जाएगा। वहीं उन्होंने संत रविदास जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
शरीयत से नहीं चलेगा देश
बीडी शर्मा ने हिजाब पर हो रहे विवाद के विषय में कहा कि हिंदुस्तान कानून और संविधान के हिसाब से चलेगा। देश को शरीयत के हिसाब से चलाने का प्रयास ना किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिरों स्कूल कॉलेजों में धर्म को ना डाला जाए। शिक्षा के स्थान पर धर्म की राजनीति नहीं होना चाहिए । वही इस पर राजनीति करने वाले लोगों को उन्होंने आड़े हाथों लिया।
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
दिल्ली से जबलपुर पहुंचे वीडी शर्मा का डुमना विमानतल पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन व भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर व वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। डुमना विमानतल के बाद प्रदेश अध्यक्ष संभागीय कार्यालय पहुंचे वहां भी उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की ।उसके बाद वे सड़क मार्ग से कटनी की ओर रवाना हो गए।