जबलपुरमध्य प्रदेश

बीजेपी का बूथ विजय संकल्प: बैंड-बाजा के साथ घर-घर दस्तक देने पहुंचे भाजपाई

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की शुरुआत बूथ विजय संकल्प अभियान के साथ आज से शुरू करेगी। महानगर के सभी 956 बूथों में कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव का शंखनाद किया जाएगा। सभी बूथ केंद्रों में समिति की बैठक भी आयोजित होगी। जिसके बाद वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए कार्यकर्ता ढोल नगाड़ो के साथ बूथों में संगठन की रीति नीति व सरकार की योजनाओं को हर घर में ले जाने का कार्य किया।

आशीष दुबे-अभिलाष पांडे ने भी किया जनसंपर्क
भाजपा के प्रदेश सचिव आशीष दुबे और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे सहित भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने बूथ विजय संकल्प के तहत घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान लोगों को भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।

सांसद करेंगे बूथ में जाकर हितग्राहियों से संवाद
बूथ विजय संकल्प अभियान में सांसद राकेश सिंह 11 बजे उत्तर विधानसभा के गोविंद बल्लभ पंत वार्ड (बधैया मोहल्ला मोहल्ल), चितरंजन वार्ड (गोहलपुर मालगुजार परिसर) े केंट विधानसभा अंतर्गत दीवान आधार सिंह वार्ड (गुजराती मोहल्ला),पनागर विधानसभा अंतर्गत वार्ड क्र 77 एवं पश्चिम विधानसभा के जार्ज डिसिल्वा वार्ड (खेरमाई मंदिर) के बूथ में कार्यक्रमो में शामिल हुए। इस दौरान सांसद हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। इसी के साथ सभी जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी के साथ कार्यकर्ता भी बूथ के कार्यक्रम शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button