जबलपुर

बीएससी छात्रा ने बाथरूम में लगाई फांसी,संदिग्ध मामला, छानबीन में जुटी पुलिस

जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत आनंद कॉलोनी बल्देवबाग उखरी में बीएससी छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों ें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक मंगलवार को कपिल वरमैया निवासी आनंद कॉलोनी बल्देवबाग उखरी ने सूचना दी कि वह बहन स्वर्णलता वरमैया एवं कजन बहन कर्णिका किराये का मकान में लगभग 6-7 माह से रह रहे हैं बहन स्वर्णलता बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई करती है वह बीटेक की पढ़ाई कर रहा है कर्णिका बीपीटी प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही है सभी एक साथ रह रहे थे। सुबह लगभग 10 बजे स्वर्णलता उसे उठाकर बोली कि मैं कपड़े धुलकर नहा रही हूं वह नींद में था उसने हॉ बोला और सो गया था लगभग एक बजे उठा और स्वर्णलता को देखा नहीं दिखी बहन कर्णिका को जगाया और बाथरूम का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से केाई आवाज नहीं आने पर बाथरूम के दरवाजे के अंदर हाथ डालकर कुंडी खोली देखा तो बाथरूम में बने बेंटीलेशन की राड में बहन स्वर्णलता अपनी चुनरी से फांसी लगाकर लटकी थी वह एवं कर्णिका बहन स्वर्णलता को फांसी से उतारकर निजी अस्पताल लेकर आ गए जहां डाक्टर ने चैक कर बहन स्वर्णलता 18 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। उसकी बहन स्वर्णलता महिला संबंधी बीमारी से परेशान थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया इसका पता लगाया जा रहा है । पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button