बिलहरी गोलीकांड : 17 बर्षिय शूटर को पुलिस ने दबोचा, दो आरोपी फरार

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर में बदमाशों के दो गुट 20 नवंबर की रात आपस में टकरा गए थे। मारपीट, फ ायरिंग में एक गुट के कुख्यात बदमाश को गोली पैर में धंसी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए रविवार की दरमियानी रात एक नाबालिग शूटर को दबोच लिया है। प्रकरण में दो आरोपी फरार है। जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
गोराबाजार पुलिस के अनुसार बिलहरी निवासी तारा यादव एनएसए का आरोपी है। वह जेल में बंद राजदीप गैंग का खास गुर्गा है। बिलहरी निवासी योगेश कुक्की से विवाद था। दोनों गैंग के बीच में लंबे समय से दुश्मनी है। दोनों पर मारपीट का मामला दर्ज है। योगेश का बेटा तारा के खिलाफ प्रकरण में फ रियादी है। समझौता के लिए 20 नवंबर को बिलहरी पेट्रोल पंप पर बैठक बुलाई गयी थी। जहां समझौता ना होने के बाद फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था।
दो आरोपी फरार
योगेश कुक्की को घायल कर आरोपी फ रार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही केंट सीएसपी भावना मरावी और एसआई इकबाल सिंह मौके पर पहुंचे थे। घायल को पहले विक्टोरिया और फिर वहां से मेडिकल में भर्ती कराया गया। सीएसपी केंट भावना मरावी के मुताबिक घायल के बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच में पाया गया कि समझौते को लेकर यह विवाद हुआ था। जिसमें एक 17 बर्षिय नाबालिग को दबोच लिया है। वहीं मामले में तारा यादव और मार्शल पाल फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है।