इंदौरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बिना दुल्हन लौटी बारात:नशे में टुन्न दूल्हे को पकड़कर ला रहे थे बाराती; दुल्हन बोली- शराबी से निकाह कबूल नहीं

आपने अधिकांश यह सुना या देखा होगा कि दहेज कम मिलने से दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लिए घर लौट आया, लेकिन राजगढ़ जिले में बिल्कुल अलग मामला सामने आया है। यहां इंदौर से आई बारात को शराबी दूल्हे के कारण खाली हाथ लौटना पड़ा। नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने निकाह करने से इनकार कर दिया।

मामला राजगढ़ जिले के सुठालिया का है। यहां कंचन मैरिज गार्डन में 7 नवंबर को मुस्कान शेख का निकाह था। इंदौर से दानिश शेख बारात आई थी। बारात में दूल्हे समेत कई लोग नशे की हालत में थे। जब इसकी जानकारी दुल्हन को लगी तो, उससे निकाह करने से इनकार कर दिया।

दुल्हन का घर वालों ने दिया साथ
मुस्कान ने बताया कि दूल्हा नशे में था। उसे दो-तीन लोग पकड़कर लाए थे। मैंने घर वालों को बताया तो उन्होंने भी मेरे फैसले में साथ दिया। जब आलिम साहब ने मुझसे पूछा क्या, आपको यह निकाह कबूल है, तो मैंने साफ मना कर दिया। मुझे यह निकाह कबूल नहीं है।

बेटी का फैसला सही
मुस्कान के मामा इरशाद अली ने बताया कि दूल्हा इतने नशे में था कि उससे चलते भी नहीं बन रहा था। उसे दो तीन लोग पकड़ कर ला रहे थे। छोटा भाई और पिता भी नशे में थे। सभी ने शराब पी रखी थी। मुस्कान ने एक दम सही फैसला किया है।

शिकायत दर्ज हुई तो होगी दूल्हे पर कार्रवाई
सुठालिया थाना प्रभारीराम कुमार रधुवंशी ने बताया कि पुलिस ने बच्ची और उसके परिजनों से मुलाकात की है। उनके साहसी निर्णय पर हौसला बढ़ाया है। इस प्रकार के फैसले से समाज को नया संदेश मिलेगा। साथ ही गलत काम करने वालों को हिदायत मिलेगी। दोनों पक्षों द्वारा अब तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। अगर, शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो वैधानिक रूप से कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel