बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के ऑफिस का पंखा और एसी बन्द कराया कांग्रेस नेताओं ने, जनता की पीड़ा का कराया अहसास, व्यवस्था में सुधार के लिए 5 लाख रुपए जनसहयोग से देने का आश्वासन
कटनी, यश भारत। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने कांग्रेस पार्षद दल ने ज्ञापन सौंपा। बिजली व्यवस्था में सुधार हेतु 5 लाख रुपए तक जन सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। मिथलेश जैन एडवोकेट ने उक्त समस्या के संबंध में जनता की पीड़ा से अवगत कराते हुए सबसे पहले अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय की लाइट और एसी पंखा बंद कराया।
कार्यपालन अभियंता शहर के द्वारा स्टाफ की कमी से अवगत कराने पर मिथलेश जैन एडवोकेट ने कांग्रेस पार्टी की ओर से 5 लाख रुपए देने को कहा और उससे जन सहयोग से कर्मचारी रख गर्मी में जनता की समस्या का निराकरण करने की मांग की। मिथलेश जैन ने कहा कि बिजली की समस्या के चलते नगर निगम का वॉटर प्लांट बंद होने से पूरे शहर की पानी की आपूर्ति बंद है और लोग बूंद बूंद को तरस रहे हैं जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कार्यपालन अभियंता शहर द्वारा वॉटर प्लांट की सप्लाई चालू करवाई गई और 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया। पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता ने शहर की बिजली समस्याओं के साथ साथ वार्ड क्रमांक 18 में वोल्टेज की समस्या, बिजली कटौती, रामपुर खिरहनी के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, प्रेमनगर में लगने वाले 134 खंभो के कार्यादेश जारी करने, प्रेमनगर मल्टी रोड में लगे ट्रांसफार्मर को चालू करने, मल्टी के सामने स्थित आईएचएसडीपी कॉलोनी में ट्यूबवेल के लिए विद्युत कनेक्शन देने के संबंध में भी अधीक्षण अभियन्ता, कार्यपालन अभियंता शहर को अवगत कराया। कांग्रेस नेता विवेक पांडेय गोल्डन ने दुबे कॉलोनी में ट्रांसफार्मर के बार बार जलने से लेकर वोल्टेज की समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस नेता आफताब अहमद ने बाबू जगजीवन राम वार्ड में जैन कॉलोनी में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की
अधीक्षण अभियन्ता ने कांग्रेस नेताओं को आश्वस्त किया कि शीघ्र अतिशीघ्र वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा
उन्होंने बताया कि खिरहनी क्षेत्र और शिवाजी नगर में नए विद्युत सब स्टेशन का कार्य तेजी से चल रहा है और चालू होते ही शहरी क्षेत्र की बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या का निराकरण हो जाएगा।
कार्यपालन अभियंता शहर ने कांग्रेस नेताओं की मांग पर शहरी क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए अतिरिक्त दल गठित करने हेतु कर्मचारी रखे जाने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौपने में मिथलेश जैन एडवोकेट, विवेक पांडेय गोल्डन एडवोकेट, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष राजा जगवानी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सोनी, इश्तियाक अहमद, आफताब अहमद, मनोज गर्ग एडवोकेट, पार्थ समाधियां एडवोकेट, राजकुमार कल्लू विश्वकर्मा, इंदरजीत सिंह, जीवेश खरे, विजय चांदवानी, सुरेश लालवानी, अहमद कुरैशी, गगन तिवारी, रजत यादव, सर्वेश श्रीवास्तव एडवोकेट उपस्थित थे।कटनी, यश भारत। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने कांग्रेस पार्षद दल ने ज्ञापन सौंपा। बिजली व्यवस्था में सुधार हेतु 5 लाख रुपए तक जन सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। मिथलेश जैन एडवोकेट ने उक्त समस्या के संबंध में जनता की पीड़ा से अवगत कराते हुए सबसे पहले अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय की लाइट और एसी पंखा बंद कराया।
कार्यपालन अभियंता शहर के द्वारा स्टाफ की कमी से अवगत कराने पर मिथलेश जैन एडवोकेट ने कांग्रेस पार्टी की ओर से 5 लाख रुपए देने को कहा और उससे जन सहयोग से कर्मचारी रख गर्मी में जनता की समस्या का निराकरण करने की मांग की। मिथलेश जैन ने कहा कि बिजली की समस्या के चलते नगर निगम का वॉटर प्लांट बंद होने से पूरे शहर की पानी की आपूर्ति बंद है और लोग बूंद बूंद को तरस रहे हैं जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कार्यपालन अभियंता शहर द्वारा वॉटर प्लांट की सप्लाई चालू करवाई गई और 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया। पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता ने शहर की बिजली समस्याओं के साथ साथ वार्ड क्रमांक 18 में वोल्टेज की समस्या, बिजली कटौती, रामपुर खिरहनी के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, प्रेमनगर में लगने वाले 134 खंभो के कार्यादेश जारी करने, प्रेमनगर मल्टी रोड में लगे ट्रांसफार्मर को चालू करने, मल्टी के सामने स्थित आईएचएसडीपी कॉलोनी में ट्यूबवेल के लिए विद्युत कनेक्शन देने के संबंध में भी अधीक्षण अभियन्ता, कार्यपालन अभियंता शहर को अवगत कराया। कांग्रेस नेता विवेक पांडेय गोल्डन ने दुबे कॉलोनी में ट्रांसफार्मर के बार बार जलने से लेकर वोल्टेज की समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस नेता आफताब अहमद ने बाबू जगजीवन राम वार्ड में जैन कॉलोनी में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की
अधीक्षण अभियन्ता ने कांग्रेस नेताओं को आश्वस्त किया कि शीघ्र अतिशीघ्र वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा
उन्होंने बताया कि खिरहनी क्षेत्र और शिवाजी नगर में नए विद्युत सब स्टेशन का कार्य तेजी से चल रहा है और चालू होते ही शहरी क्षेत्र की बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या का निराकरण हो जाएगा।
कार्यपालन अभियंता शहर ने कांग्रेस नेताओं की मांग पर शहरी क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए अतिरिक्त दल गठित करने हेतु कर्मचारी रखे जाने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौपने में मिथलेश जैन एडवोकेट, विवेक पांडेय गोल्डन एडवोकेट, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष राजा जगवानी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सोनी, इश्तियाक अहमद, आफताब अहमद, मनोज गर्ग एडवोकेट, पार्थ समाधियां एडवोकेट, राजकुमार कल्लू विश्वकर्मा, इंदरजीत सिंह, जीवेश खरे, विजय चांदवानी, सुरेश लालवानी, अहमद कुरैशी, गगन तिवारी, रजत यादव, सर्वेश श्रीवास्तव एडवोकेट उपस्थित थे।