जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

बाघ हुआ आदमखोर: हमले से मवेशी चराने गया वृद्ध घायल :  खवासा वन परिक्षेत्र की घटना, क्षेत्र में दहशत

सिवनी यश भारत-जिले के कुरई थाना अंतर्गत खवासा वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 399 के जंगल में मवेशी चराने गए एक वृद्ध पर शाम के समय बाघ ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार बाघ द्वारा चरवाहे पर हमला करने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार भैस चरा रहे वृद्ध पर बाघ ने हमला कर दिया।हमला के बाद वृद्ध ने शोर मचाया, लोगो को आता देख बाघ जंगल की तरफ भाग गया। बाघ के हमले से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।

WhatsApp Icon Join Youtube Channel

 

घटना की जानकारी लोगो ने वन विभाग व पुलिस को दी। जिसके बाद वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरई में भर्ती किया गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर कर दिया।

खवासा वनपरिक्षेत्र अधिकारी घनश्याम चतुर्वेदी ने बताया कि खड़ासा गांव निवासी छोटेलाल पुत्र बुधिया वेद उम्र 70 गांव के समीप से लगे जंगल में भैस चराने के लिए गया था। शाम उस पर बाघ ने हमला कर दिया।बाघ के पंजा मारने से वृद्ध जमीन पर गिर गया और उसके द्वारा शोर मचाने व आसपास के लोगों के आने से बाघ जंगल के अंदर भाग गया। वृद्ध के हाथ-पैर में फेक्चर आया है।प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को नागपुर रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button