जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
बाइक सवार दोस्तों की दर्दनाक मौत : तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, आक्रोश

ग्वालियर यश भारत | ग्वालियर में बाइक सवार दोस्तों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना बिजौली थाना क्षेत्र में खेरिया मोदी और करगंवा गांव के बीच हाईवे पर रविवार सुबह हुई।
बताया जाता है विनीत कुशवाहा और सौरभ जाटव घर से बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए निकले थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।