मध्य प्रदेशराज्य
बाइक फिसलकर गहराई में गिरी, बड़े भाई की मौत, छोटा भाई गंभीर घायल, बहन की ससुराल जाते समय हुआ हादसा

सतना। मझगवां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, भरौली गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह (25) और उसका भाई मुकेश सिंह (20) बाइक से अपनी बहन की ससुराल जा रहे थे।
जैसे ही वे बड़ेदेव बाबा मंदिर के पास हिरौंदी–कैलाशपुर मार्ग पर पहुंचे, उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहराई में गिर गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत मझगवां अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान पुष्पेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं, मुकेश सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मृतक और घायल दोनों उचेहरा थाना अंतर्गत परसमनियां चौकी के भरौली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर से गांव में मातम का माहौल है।







