मध्य प्रदेशराज्य

बाइक चोर गिरोह  का गुर्गा गिरफ्तार.. गैंग फरार… ऐसे देते थे वारदात को अंजाम,  पढ़ें पूरी खबर

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले में सक्रिय बाइक चोर गिरोह पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में लखनादौन पुलिस को दोपहर के समय बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 90 हजार रुपये बताई जा रही है।

लखनादौन थाना प्रभारी निरीक्षक कीरत प्रसाद धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना लखनादौन में पूर्व में दर्ज दो बाइक चोरी के मामलों की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी धर्मेन्द्र पिता डेहसिंह झारिया निवासी करेली थाना आदेगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 2 जनवरी 2026 को गणेशगंज से उसकी एसएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 22 एमएच 9861 अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी कर ली गई। वहीं, प्रार्थी सुमतलाल पिता रमूलाल धुर्वे निवासी गंजटोला गणेशगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 4 जनवरी 2026 को गणेशगंज से उसकी होंडा लिवो मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 22 एमएल 6735 चोरी हो गई।

दोनों मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर चोरी गई मोटरसाइकिलों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लखनादौन क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल बेचने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम दुर्गेश पिता धरमसिंह इनवाती, उम्र 30 वर्ष, निवासी देवरीकला थाना लखनादौन बताया। आरोपी ने दोनों मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से दोनों बाइक जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक कीरत प्रसाद धुर्वे, सहायक उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह उइके, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र मर्सकोले, आरक्षक दीपेश मेहरा, लकेश पटले, धनेश्वर यादव एवं ओमप्रकाश धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button