
जबलपुर, यशभारत। सात जन्मों का पवित्र बंधन दहेज की भेंट चढ़ गया। तीन साल पहले हुए विवाह के बाद पति, सास सहित रिश्तेदार लगातार दहेज में बाइक और नगद एक लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। जिसके बाद नवविवाहिता महिला की आग से जलने के कारण मौत हो गयी। पूरा मामला कटंगी के बेलखाडू का है। पुलिस ने पति और सास को दबोच लिया है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कं प की स्थिति है।
एसडीओपी पाटन देवी सिंह ने बताया कि थाना कटंगी अंतर्गत बेलखाडू सिमरिया करारी निवासी पूनम तिवारी 22 वर्ष को आग से जलने के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लेते हुए आरोपी पति और सास को दबोच लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है।
3 वर्ष पहले हुआ था विवाह
जानकारी अनुसार पूनम की शादी 3 वर्ष पहले सिमरिया करारी निवासी अनिल तिवारी से हुई थी । शादी में नगद 50 हजार और अन्य सामान दिया गया था। लेकिन अनिल शराब पीने का आदी है। शादी के बाद से ही अनिल, सास सोमा बाई, ननद भूरी उपाध्याय एव नंदोई मनु उपाध्याय शादी में कम दहेज मिलने का उलाहना देते हुये मायके से नगद 1 लाख रूपये, बाइक, सोने की चेन मंाग रहे थे।
कर रहे थे प्रताडि़त
एसडीओपी देवी सिंह ने बताया कि जाचं में पति, सास, ननद -नंदोई दहेज के लिए पीडि़ता को लगातार प्रताडि़त कर रहे थे। जिसके कारण ही पूनम की आग से जल जाने से मौत हो गयी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर, शेष की तलाश की जा रही है।