जबलपुरमध्य प्रदेश
बहशी गूंगा क्या कहें…….: जानवर के बच्चे के साथ किया दुष्कर्म
मझौली में घटना से हड़कंप, पुलिस कार्रवाई जारी

जबलपुर, यशभारत। मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक जानवर के बच्चे के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां मूक दिव्यांग ने देर रात इस वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंचे जानवर के मालिक ने जब यह दृश्य देखा तो आवक रह गया। वहीं, यह घटना क्षेत्र में आग की तरह फैली, जिसके बाद लोगों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि ग्राम छीतापाल में पीडि़त जानवर के मालिक ने आकर शिकायत की है कि गांव का ही एक मूक दिव्यांग उम्र 38 साल रात में उसके जानवर को खोलकर ले गया और रात के अंधेरे में निर्विस्त्र होकर दुष्कर्म कर रहा था। उसने फोटो खींच ली, अन्यथा कोई यकीन नहीं करता। पुलिस मामले की जांच कर रही है।