मध्य प्रदेशराज्य

बस स्टैंड में टी स्टॉल कर्मचारी की संदिग्ध मौत पुलिस ने कहा-सीसीटीवी खंगाल रहे, विभिन्न पहलुओं पर हो रही जांच

Table of Contents

मंडलाl कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान प्रकाश सिंह के रूप में हुई है, जो राजू टी स्टॉल के पास मृत अवस्था में पाया गया। प्रकाश सिंह इसी टी स्टॉल में काम करता था और निवास क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।

इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके। इसके अतिरिक्त, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का लक्ष्य मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाना है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button