कटनीमध्य प्रदेश

बस स्टैंड के पास दुकान में भडक़ी आग, दुकान में रखा सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

कटनी, यशभारत। बस स्टैंड के आगे त्रिवेणी होटल के सामने स्थित पान मसाला और नाश्ते की दुकान में सुबह-सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूूरे इलाके में हडक़म्प मच गया। खबर मिलते ही बस स्टेंड पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि इस अग्निुदर्घटना में दोनों दुकानें जलकर खाक हो गईं। घटना सुुबह 5.40 बजे हुई। चौकी प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि बस स्टैंड पुलिस चौकी के अंतर्गत त्रिवेणी होटल के सामने स्थित एक पान मसाले की दुकान में सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को तत्काल अवगत कराया गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को मौके के लिए रवाना किया गया। फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया थाए जिससे दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसारए ये आग दीपक श्रीवास्तव की पान मसाले की दुकान में लगी थी, जो देखते ही देखते पास स्थित चाय.नाश्ते की दुकान तक फैल गई। चाय-नाश्ते की दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फ्रिज हीटर और अन्य सामान भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गए। यह तो गनीमत रही कि घटना के समय दुकानें बंद थीं, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच जा रही है। मौके पर एएसआई दीपेन्द्र शर्मा, आरक्षक मनु सहित कोतवाली पुलिस बल व फायर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे और स्थिति को नियंत्रित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button