बलात्कार के बाद 15 वर्ष की नाबालिग बन गयी मां : 18 वर्षीय युवक ने 9 माह पहले की थी ज्यादती, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, यशभारत। खितौला में एक 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुराचार की घटना करीब 9 माह पुरानी है। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी के परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुँचे,
जहां उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया। महिला चिकित्सक की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां काउंसलिंग के बाद परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तैयार हुए। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत
प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। किशोरी के परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि किशोरी गर्भवती है। महिला चिकित्सक ने तुरंत इसकी खबर पुलिस को दी। जिसके बाद आनन-फ ानन में पुलिस अस्पताल पहुंची। किशोरी के परिजनों से बातचीत के दौरान वे इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने की बात पर अड़े रहे। मामले को गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला चिकित्सक की मदद से परिजनों की काउंसलिंग की। जिसके बाद परिजन शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार हुए और मामला दर्ज किया गया।
साथ ले जाकर की ज्यादती
पीडि़ता के मुताबिक उसके साथ यह घटना करीब 9 माह पहले हुई। थाना क्षेत्र में रहने वाला 18 वर्षीय युवक उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लोक लाज और समाज में बदनामी के डर के कारण परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने देर 376 और पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। पीडि़ता और परिजन की पहचान के आधार पर पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल में भर्ती किशोरी और उसका बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा हैं।