कटनीमध्य प्रदेश

बरही में दिनदहाड़े चोरी, तेरहवीं संस्कार में गए भाजपा नेता के घर को बनाया निशाना, आभूषण, हीरे की अंगूठी, चांदी की पायल और चूडिय़ा पार

IMG 20250912 122339बरही/कटनी, यशभारत। बरही नगर में दिनदहाड़े उस वक्त चोरी की बेखौफ वारदात को अंजाम दिया, जब दोपहर बरही और प्रशासनिक अमला अतिक्रमण की कार्यवाई में जुटा था। बरही के अमरपुर मार्ग में बरही सहित कटनी से आया पुलिस बल तैनात थाए वही मैहर मार्ग में चोरो ने सूने घर को निशाना बना दिया। गुरूवार की दोपहर बरही के गुरुधाम कालोनी में चोरी की वारदात के बाद इलाके में खौफ का माहौल निर्मित है। मैहर मार्ग स्थित गुरुधाम कालोनी में भाजपा नेता प्रभात चतुर्वेदी के घर को निशाना बनाते हुए सोने की हीरा जडि़त अंगूठी, चांदी की 3 पायल, 3 संतान सप्तमी वाले चांदी के चड़े अज्ञात चोरों ने पार कर दिए।
सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के मध्य वारदात
मूलत: उमरिया जिले के ग्राम टिकुरी के रहने वाले भाजपा के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रभात चतुर्वेदी गुरूवार की सुबह करीब 11 बजे अपने परिवार के साथ गांव तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए हुए थेए उनकी बेटी दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूल से घर लौटी तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ थाए अंदर का पूरा समान अस्त-व्यस्त था, आलमारी के लाकर टूटे हुए थे, जिसने तत्काल पिता घटना की सूचना दीए तेरहवी संस्कार से पूरा परिवार चोरी होने की खबर से लौट आया।
4 माह पूर्व भी हुई थी चोरी
इसी गुरुधाम कालोनी में 4 माह पूर्व भी सुग्रीव सिंह के सूने मकान में चोरी हुई थी, जिसके चोर पकड़े भी नहीं गए और एक बार फिर दिनदहाड़े चोरी की वारदात होने से यहां के वाशिंदे दहशत में है।
चोरी-लूट का सुरक्षित अड्डा बना बरही
बरही नगर चोरी और लूट का सुरक्षित अड्डा बनता जा रहा है। अभी एक सप्ताह पहले अज्ञात लुटेरों ने 2 युवकों के एक लाख कीमती मोबाइल लूट कर ले गएए 3 माह पूर्व खितौली रोड में मोबाइल दुकान संचालक के साथ भी लूट हुई थी, वही पिछले रिकार्ड को देखा जाए तो एक साल में दर्जनों चोरी की वारदात का पर्दाफाश न होने से चोरों के हौसले बुलंद है और बरही पुलिस की सुस्ती कायम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button