बरही में तेंदुए का खौफ, सुबह 4 बजे बछड़े को बनाया निवाला, रात भर बाउंड्री में डेरा, दहशत में किसान, रेस्क्यू की मांग


बरही/कटनी, यशभारत। पिछले एक सप्ताह से बरही नगर सहित उबराए कनौरए हीरापुरए तैयब नगर खजुरा.नाला के आसपास तेंदुआ की दस्तक होने से किसान खौफ में है। बीती रात से बरही नगर के रेलवे लाइन के उसपार स्व. अब्बास खान के घर की बाउंड्री में तेंदुआ अपना ठिकाना बनाए हुए है, वही सुबह के 4 बजे यही उसने मकबूल खान पिता मुस्ताक खान के बछड़े का शिकार कर निबाला बना लिया है। आलम यह है कि पूरी रात इस क्षेत्र के किसान खौफ में सो नही पाए। 2 दिन पूर्व बरही के हीरापुर में तेंदुआ की चहल कदमी रहमत अली के खेत में थी, जहां उसके पगमार्क भी मिले थेए किसानो ने तेंदुआ को शावक के साथ देखा था और बीती रात भी शावक के साथ अब्बास खान, तौफीक खान, शकील के घर के पास देखा गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पिछले एक सप्ताह से शावक के साथ बस्ती में तेंदुआ की दस्तक होने से किसान खौफ में है और जान माल की सुरक्षा के मद्देनजर रेशक्यू कर उसे पकडऩे की मांग कर रहे है। बरही का वन अमला रेंजर गोविन्द नारायण शुक्ला के नेतृत्व में पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। रात में भी टीम मौके पर पहुंची थी और सुबह से अलग से टीम आने का इन्तजार किया जा रहा था।






