जबलपुरमध्य प्रदेश
बरगी बांध के सभी गेटों को किया गया बंद : भारी बारिश के बाद जबलपुर में स्थिति हुई सामान्य

जबलपुर यश भारत। विगत 3 दिनों से बारिश के थमने से बरगी बांध के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। जिसके कारण नर्मदा के सभी घाटों का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है। यहां पर वर्तमान में पानी का इनफ्लो 199 क्यूमेक रहा। जिसमें से 194 क्यूमेक पानी छोड़ा गया है। डेम के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। बांध का कुल जलस्तर 422.76 मीटर है और वर्तमान में इसमें 421.60 मिमी पानी है।
घाटों का जलस्तर हुआ कम
बरगी बांध के गेट बंद होने से नर्मदा तटों पर पानी का उफान कम हुआ है। जलस्तर तेजी से नीचे आ रहा है। हालाकि यहां पर सतर्कता बरकरार है। और तटों को देखने आ रहे सैलानियों को पुलिस नहीं जाने दे रही है। मौसम में बदलाव के चलते पारे में इजाफा हुआ है।