जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

बदलने लगी शहर की तस्वीर पाटन वायपास एन्ट्री प्वाइंट को सवांरा गया

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

WhatsApp Image 2022 02 26 at 20.22.32

जबलपुर, यशभारत। भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के 2.0 चैलेंज के अंतर्गत भारत की समस्त स्मार्ट सिटीज को लगातार 75 घंटे कार्य कर किसी भी एरिया को चुनकर उसके जीर्णोद्धार का कार्य करना था जिससे की वह क्षेत्र सभी वर्ग की आयु के लोगो के लिए सुरक्षित, घूमने या खेलने योग्य बन सके।
इस चैलेंज के अंतर्गत जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा भी आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के 2.0 चैलेंज में भाग लिया जा रहा है एवं 2.0 चैलेंज के अंतर्गत शहर के एंट्री पॉइंट पाटन बायपास चयनित कर लगातार 75 घंटे में कार्य पूर्ण करने का निश्चय किया।
क्षेत्रीय विधायक इन्दू तिवारी, कलेक्टर इलैया राजा टी, नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ एवं स्मार्ट सिटी सी.ई.ओ. श्रीमती निधि सिंह राजपूत ने गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम की शुरुवात की। इस एंट्री पॉइंट से सर्वप्रथम अतिक्रमण हटाया गया इसके पश्चात वहाँ साफ़-सफाई कर, प्रकाश की व्यवस्था को बेहतर बनाया गया, एवं उस स्थान की सुन्दरता को संवारने के उद्देश्य से वहाँ पेंटिंग का कार्य कराया गया। स्मार्ट सिटी जबलपुर एवं क्राउड सोर्सिंग की सहायता से यह कार्य किया गया है। भविष्य में शहर के समस्त एंट्री पॉइंट्स का भी इसी तरह से सौन्दर्यीकरण किया जायेगा।

WhatsApp Image 2022 02 26 at 20.22.30

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button