नरसिंहपुर यशभारत। मप्र स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के 175 स्कूलों में 175 भवनों के लिए 125 करोड रुपए की राशि जारी की गई है। जिसके अंतर्गत मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग मंत्री उदय प्रताप सिंह के विशेष प्रयासों से नरसिंहपुर जिले की विधानसभा नरसिंहपुर, गाडरवारा तेंदूखेड़ा व गोटेगांव के कुल 26 स्कूलों को भवन एवं लैब के लिए 25 करोड़ की राशि जारी की गई है।
यहां पढ़े पूरा ब्योरा
नरसिंहपुर जिले में विधानसभा नरसिंहपुर के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी कन्या शाला करेली को भवन एवं लैब के लिए एक करोड़ 32 लाख 55 हजार, हायर सेकेंडरी स्कूल सिंगपुर बड़ा जिसकी पूर्व में सांसद के रूप में उदय प्रताप सिंह द्वारा घोषणा की गई थी, तदनुसार सिंहपुर बड़ा स्कूल के लिए एक करोड़ 32 लाख 55 हजार, हायर सेकेंडरी स्कूल उमरिया चिनकी के लिए 77 लाख 50 हजार, हायर सेकेंडरी कन्या स्कूल आमगांव के लिए 77 लाख 50 हजार, गाडरवारा विधानसभा के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल सूखाखैरी के लिए एक करोड़ 33 लाख, हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुर के लिए एक करोड़ 33 लाख, हायर सेकेंडरी स्कूल बारहबड़ा के लिए 50 लाख 25 हजार, हायर सेकेंडरी स्कूल तूमड़ा के लिए 50 लाख 25 हजारए हायर सेकेंडरी स्कूल तेंदूखेड़ा ;गोटीटोरियाद्ध के लिए एक करोड़ 33 लाखए हायर सेकेंडरी स्कूल बसुरिया के लिए 93 लाख, हायर सेकेंडरी स्कूल मिडवानी के लिए एक करोड़ 33 लाख, विधानसभा तेंदूखेड़ा के अंतर्गत हायर सेकेंडरी कन्या स्कूल तेंदूखेड़ा के लिए 67 लाख, हायर सेकेंडरी राघव कृषि विद्यालय बोहानी के लिए 64 लाख, हायर सेकेंडरी स्कूल कोडिय़ा के लिए 64 लाख, हायर सेकेंडरी स्कूल पलोहा बड़ा के लिए एक करोड़ 33 लाख, हायर सेकेंडरी स्कूल खुलरी के लिए एक करोड़ 33 लाख, हायर सेकेंडरी स्कूल करपगांव के लिए 77 लाख 50 हजार, हायर सेकेंडरी स्कूल खड़ई के लिए एक करोड़ 33 लाख, गोटेगांव विधानसभा के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल मुंगवानी के लिए एक करोड़ 32 लाख 55 हजार, हायर सेकेंडरी स्कूल सर्रा के लिए एक करोड़ 32 लाख 55 हजार, हायर सेकेंडरी स्कूल सर्वोदय सूरवारी के लिए 93 लाख, हायर सेकेंडरी स्कूल बचई के लिए 90 लाख, हायर सेकेंडरी स्कूल भैंसा-पाला के लिए एक करोड़ 33 लाख, हायर सेकेंडरी स्कूल उमरिया श्रीनगर के लिए 93 लाख, हायर सेकेंडरी स्कूल कमोद के लिए 35 लाख, हायर सेकेंडरी स्कूल बरेठा के लिए एक करोड़ 33 लाख की राशि जारी की गई है। ।