मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : मंडला के नाले में बहे बच्चों के शव मिले, आंगनवाड़ी से लौटते समय केकड़ा पकड़ने के दौरान गिरे , 36 घंटे बाद खोजी दूसरे बच्चे की लाश… क्षेत्र में पसरा मातम

मण्डला l मंडला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आंगनबाड़ी से लौट रहे दो मासूम बच्चे नाले में केकड़ा पकड़ने के दौरान गिर गए lकिन्द्री नाले में डूबे दोनों बच्चों देवेश यादव और यशवंत भारतीय के शव मिल गए हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल हैl

देवेश का शव एसडीईआरएफ की टीम ने लंबी तलाश के बाद बुधवार शाम को ढूंढ निकाला था। दूसरे बच्चे यशवंत का शव  नाले में ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद उसे भी निकाल लिया गया है।

होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट नरेश साहू ने बताया कि मंगलवार शाम को किन्द्री नाले में दो बच्चों के बह जाने की सूचना आई थी। ये दोनों आंगनवाड़ी से लौट रहे थे और केकड़ा पकड़ने के दौरान नाले में बह गए। सूचना मिलते ही मंडला से रेस्क्यू टीम रवाना हुई और तलाशी अभियान शुरू हुआ। मंगलवार रात अंधेरा होने तक अभियान जारी रहा। बुधवार सुबह पुनः अभियान शुरू हुआ और दिन भर की तलाश के बाद देवेश का मिला। अंधेरा होने के कारण बुधवार रात को अभियान रोक दिया गया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने दूसरे बच्चे यशवंत का शव मिलने की जानकारी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button